अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक, विषय - राजनीति विज्ञान अंतिम मेरिट सूची         अंतिम मेरिट सूची जारी करने के संबंध में सूचना।         अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक, विषय - राजनीति विज्ञान संशोधित अनंतिम मेरिट सूची         अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान अनंतिम मेरिट सूची_03_09_2026         GE,VAC,SEC SUBJECT SESSION 2026-27         अतिथि व्याख्याता, विज्ञापन, विषय - राजनीति विज्ञान, 2026-27         अजीमप्रेमजी स्कॉलरशीप नोटीस एवं गाइडलाइन         अमहाविद्यालयीन छात्र-छात्राओ के पंजीयन फार्म के संबंध में सूचना ।         स्नातकोत्तर प्रवेश तिथि वृद्वि के संबंध में सूचना         स्नातक प्रवेश तिथि वृद्वि के संबंध में सूचना        
Latest News & Notices All Notifications...
11-09-2026

अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक, विषय - राजनीति विज्ञान अंतिम मेरिट सूची


09-09-2026

अंतिम मेरिट सूची जारी करने के संबंध में सूचना।


05-09-2026

अतिथि व्याख्याता एवं अतिथि शिक्षण सहायक, विषय - राजनीति विज्ञान संशोधित अनंतिम मेरिट सूची


03-09-2026

अतिथि व्याख्याता राजनीति विज्ञान अनंतिम मेरिट सूची_03_09_2026


25-08-2026

GE,VAC,SEC SUBJECT SESSION 2026-27


21-08-2026

अतिथि व्याख्याता, विज्ञापन, विषय - राजनीति विज्ञान, 2026-27


13-08-2026

अजीमप्रेमजी स्कॉलरशीप नोटीस एवं गाइडलाइन


11-08-2026

अमहाविद्यालयीन छात्र-छात्राओ के पंजीयन फार्म के संबंध में सूचना ।


01-08-2026

स्नातकोत्तर प्रवेश तिथि वृद्वि के संबंध में सूचना


01-08-2026

स्नातक प्रवेश तिथि वृद्वि के संबंध में सूचना


Introduction of Government Shahid Kaushal Yadav College, Gunderdehi

                 महाविद्यालय की स्थापना जून 2005 में हुई। आरंभ में विज्ञान संकाय की कक्षाएँ संचालित करने की अनुमति प्राप्त हुई जिसके अन्तर्गत सूक्ष्मजीवविज्ञान, रसायनशास्त्र तथा वनस्पतिशास्त्र के अध्ययन की व्यवस्था की गई। आरंभिक सत्र में मात्र 3 छात्रों के साथ यह महाविद्यालय शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला, गुण्डरदेही, परिसर में संचालित किया गया। बाद में अक्टूबर 2005 में  महाविद्यालय शासकीय बालक प्राथमिक शाला, गुण्डरदेही में स्थानान्तरित हुआ।  28 जून  2015 को  महाविद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण माननीय उच्च. शिक्षामंत्री छ.ग. शासन के द्वारा किया गया। वर्तमान में यह महाविद्यालय अपने नवीन भवन में संचालित है। 2008 में संस्था का नामकरण शहीद कौशल यादव के नाम पर किया गया। सत्र 2007-08 से यहां कला एवं वाणिज्य संकाय में अध्ययन की सुविधा प्रारंभ हुई। स्नाकोत्तर स्तर पर एम.ए. राजनीति विज्ञान की कक्षाएं सत्र 2015-16 में तथा स्नाकोत्तर स्तर पर भूगोल की कक्षा सत्र - 2017-18 में प्रारंभ हुई। 
Read More ...

From the Principal's Desk

 

प्राचार्य की मेज से,



        सभ्यता के आरंभिक काल से ही समाज के विकास में शिक्षा का उल्लेखनीय योगदान रहा है। उसका मूल उद्देश्य व्यक्ति में मानवीय गुणों के विकास के साथ समाज में श्रेष्ठ नागरिक का निर्माण करना है। इधर शिक्षा की सामाजिक उपादेयता को नागरिक की उन योग्यताओं से जोंड़कर देखा जा रहा है, जिनके चलते वह अर्थाेपार्जन और आजीविका - प्राप्ति में भी सक्षम हो सके। इसी दृष्टि से रोजगारपरक शिक्षा पर बल दिये जाने लगा है। ‘मूल्य और अर्थ’ पर समान रूप से केन्द्रित आज के उच्च शिक्षा पर दुहरा दायित्व है। व्यवहारतः श्रेष्ठ नागरिक और जीविका - अर्जन के लिए सक्षम व्यक्ति का निर्माण आज शिक्षा का वास्तविक दायित्व है। इन उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए शासकीय शहीद कौशल यादव महाविद्यालय, गुण्डरदेही, जिला - बालोद (छ.ग.) कार्यरत् है।


        यह महाविद्यालय पिछड़े कृषक - बहुल ग्रामीण अंचल में स्थित है। महाविद्यालय ने इस अंचल में उच्च शिक्षा के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में स्नातक स्तर की शिक्षा के अलावा राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं एम.कॉम विषय में स्नातकोत्तर की शिक्षा उपलब्ध है। ग्रामीण अंचल में स्थित इस संस्था में लगभग हजार छात्र - छात्राएं अध्ययनरत हैं, जिनमें से अधिकतर समाज के निम्न सामाजिक - आर्थिक वर्ग के विद्यार्थी है, इनमें से बड़ी संख्या उन विद्यार्थियों की है जिनकी पूर्व पीढ़ी उच्च शिक्षा की दहलीज तक नहीं पहुंच पाई थी। अपेक्षाकृत कमजोर सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक पृष्ठभूमि के बावजूद इस संस्था के विद्यार्थियों ने अकादमिक क्षेत्र के अलावा सांस्कृतिक, खेलकूद एवं अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों में विभिन्न स्तरों पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की है, जिन पर संस्था को गर्व है।


        बदलते समय के साथ तकनीकी विकास के फलस्वरूप शिक्षा के स्वरूप और उसकी प्रयोजनीयता में हो रहे बदलाव के अनुरूप यह महाविद्यालय विद्यार्थियों को तकनीकी दक्षता के साथ शिक्षा प्रदान करने हेतु कटिबद्ध है। साथ ही रोजगार की संभावनाओं के प्रति जागरूकता विकसित करने के लिए भी संस्था सतत् प्रयासरत् है। ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का भविष्य गढ़ने को प्रतिबद्ध यह महाविद्यालय निष्ठावान एवं सुयोग्य अध्यापकों, संस्था के कर्मचारियों और अध्ययनशील विद्यार्थियों के परिश्रम और अंचल के नागरिकों के सहयोग से निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।


        मैं संस्था में अध्ययनरत विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।



PRINCIPAL

DR.K.D. CHAWLE

GOVT. SHAHID KOUSHAL YADAV COLLEGE, GUNDERDEHI, DIST.- BALOD (C.G.)